हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कार्यरत चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से जारी कार्यबहिष्कार और हड़ताल के चलते हालात और ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। अभीतक जिले के ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके हुए थे, लेकिन अब सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ताला लग गया है। शुक्रवार को पूरे दिन पीएचसी पर ताला लटका रहा। जिसके चलते यहां आने वाले मरीजों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में मरीज इलाज के लिए इधर से उधर भटकते नजर आए। बीते दो सप्ताह से अधिक समय से स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्...