हाथरस, जुलाई 28 -- Hathras News: सासनी। एसबीएस यूनियन स्कूल में सोमवार को कारगिल विजय दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रियर एडमिरल राजवीर सिंह भारतीय नौसेना विशिष्ट अतिथि कर्नल राजकुमार सिंह भारतीय सेना और विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- डीएवी स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दिया गया श्रद्धांजलिकार्यक्रम के मुख्य विचार रियर एडमिरल राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस...