हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: हाथरस। जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक आते ही ब्रज की देहरी पर भक्ति का उल्लास छाने लगा है। बाजारों में बाल गोपाल के श्रंगार और बच्चों को कान्हा स्वरुप में सजाने के लिए फैंसी ड्रेस दुकानों पर सज गई हैं। जन्माष्टमी पर बच्चों को कान्हा के स्वरुप में सजाना वात्सलय भाव और भक्ति का प्रकट करने का सुंदर माध्यम है। जन्माष्टमी पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे बाजार भी कान्हा के रंग में रंगने लगे हैं। इस बार बाजार में ठाकुरजी के श्रंगार के साथ बच्चों को सजाने के लिए सामान नजर आ रहा है। इस बार जन्माष्टमी पर्व पर डिजायनरों ने बच्चों की त्वचा का ख्याल रखते हुए सॉफ्ट फैब्रिक और रेडी टू वियर पोशाक तैयार की हैं। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट, पत्थर बाजार आदि बाजारों में पोशाकों की बिक्री बड़े पैमाने पर हो र...