हाथरस, अक्टूबर 12 -- Hathras News: हाथरस। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल और कार्यबहिष्कार अब और तेज हो गया है। सोमवार को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्यकर्मी एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर धरना जोरदार नारेबाजी-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाग लेने के लिए हाथरस जिले से भी काफी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी लखनऊ पहुंचे। जिसके चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर दिखाई दिया। खासतौर पर जिले के देहात क्षेत्र में कहीं स्वास्थ्य केंद्र बंद नजर आए तो कहीं चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ नहीं था। ऐसे में यहां पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार धरना देकर प्रदर्शन कर ...