हाथरस, जुलाई 3 -- Hathras News: हाथरस। शहर की पंडित सुरेश चतुर्वेदी मार्ग चौबे वाली गली स्थित श्री बैकुण्ठनाथ मंदिर पर तीन से 10 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भावगत कथा की अमृत वर्षा कथा व्यास मद्विष्णुस्वामी वैष्णवाचार्य उपेंद्र नाथ महाराज द्वारा किया जाएगा। शनिवार को कथा शुभारंभ से शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला स्थित मंदिर श्रीमथुरानाथ जी महाराज से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में शामिल पीत वस्त्र पहने महिलाएं सिरों पर कलश लिए चल रही थीं। भक्त वाद्य-यंत्रों की सुरीली धुनों पर हरीनाम संकीर्तन का गुणगान करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए कथा स्थल चौबे वाली गली स्थित श्रीबैकुण्ठनाथ मंदिर पर पहुंचकर विराम हुई। ज...