हाथरस, सितम्बर 30 -- Hathras News: सादाबाद। मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। कुछ चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में अनुपस्थिति की प...