हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: करंट लगने से विवाहिता की मौत सादाबाद। नगर की भगत सिंह कॉलोनी में गुरूवार की देर रात एक 22 वर्षीय विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि विवाहिता काजल को पंखे के तार निकालने के दौरान करंट लग गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर लेखपाल सचिन गुप्ता भी पहुंचे और उन्होने घटना के बारे में जानकारी ली।एबुलेंस और ट्रक में भिंडत, एबुलेंस चालक घायलआगरा अलीगढ़ रोड पर गांव गुरसौटी के निकट गुरूवार की देर रात एबुलेंस और ट्रक में जोरदार भिंडत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त चालक के अलावा एबुलेंस में कोई नहीं था। टक्कर से एबुलेंस चालक अलीगढ़ क्षेत्र निवासी राहुल पुत्र दीपक घायल हो गया। एबुलेंस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां उसका उपच...