हाथरस, अक्टूबर 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर मंगवार को तीन लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उनके उपचार में जुट गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्री नगर निवासी पप्पू पुत्र राम सिंह व रिहान पुत्र लाल मोहम्मद शादियों में स्टॉल लगाने का काम करते हैं। वह दोनों मंगलवार मोहल्ले में ही मैक्स लोडर में सामान लोड कर रहे थे। किसी तरह वह ऊपर होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक दोनों के उपचार में जुट गए। इधर, तरन्नुम पुत्री झुम्मा निवासी नगला भुस थाना चंदपा घर में कूलर का तार लगा रही थी। किसी तरह वह करंट की चपेट में आ गई। ...