Hathras News: कबड्डी खेलते समय 11 साल के इकलौते बेटे की मौत
हाथरस, सितम्बर 26 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। ऊंचागांव (सुसाइन) में कबड्डी खेलते समय घायल हुए 11 वर्षीय छात्र निखिल पुत्र सियाराम की आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। निखिल 17 सितंबर को कबड्डी खेलते समय चोटिल हुआ था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए थे, जहां 25 सितंबर की शाम करीब तीन बजे उसने दम तोड़ दिया।परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन सावित्री ने आरोप लगाया कि कबड्डी खेलते समय कुछ बच्चों ने निखिल के साथ मारपीट की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निखिल कक्षा चार का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। शनिवार शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.