हाथरस, अक्टूबर 21 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर के रामलीला मैदान के निकट एक शोरुम में कपड़े खरीदने के लिए पहुंची एक युवती ने कारीगरों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने फोन करके अपने भाईयों को बुला लिया। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों और युवती के भाईयों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगलवार की देर शाम शहर की एक युवती रामलीला मैदान के निकट शोरुम में कपड़े खरीदने के लिए आई थी। युवती का आरोप है कि एक कर्मचारी से उसे टच किया। जब युवती ने विरोध किया तो वहां कहासुनी हो गई। युवती ने तुरन्त अपने भाईयों को बुला लिया। आरोप है कि युवती के भाई अपने हाथों में डंडे लेकर शोरुम के अंदर घुस गये। आरोप है कि शोरुम मालिक ने अंदर से शटर बंद कर लिया। उसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। ...