हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: सासनी। छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनंतधारा फाउंडेशन, सासनी की ओर से कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है। इस पहल से अब विद्यालय की छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग और उसके सुरक्षित निस्तारण की आधुनिक सुविधा मिल सकेगी।​ विद्यालय की प्रधानाचार्य उमा सिंह ने मशीनों का औपचारिक उद्घाटन करते हुए अनंतधारा फाउंडेशन के इस प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र का एक प्रमुख बालिका विद्यालय है, जिसमें करीब 1,600 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। ​प्रधानाचार्य ने मासिक धर्म के दौरान स्...