हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस और जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कई जर्जर और कबाड़ एंबुलेंस और शव वाहन रखे हुए हैं। इन कबाड़ वाहनों की वजह से हर समय आग लगने जैसी घटनाओं के होने की संभावना बनी हुई है। अगर ऐसा होता है तो कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिले के अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर कई जर्जर और कबाड़ हो चुकी 102, 108 एंबुलेंस और शव वाहन खड़े हुए हैं। इन कबाड़ हो चुकी एंबुलेंस और शव वाहन में आग लगने की घटना होने की संभावना बनी हुई है। अगर ऐसा होता है तो कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। शहर के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में खड़ी कबा...