हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहे के निकट गुरुवार की रात कंटेनर में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान खेमपाल 30 पुत्र इंद्रपाल निवासी पदनी थाना शीशगढ़ जिला बरेली के रूप में हुई। खेमपाल रूद्रपुर से माल लेकर आगरा जा रहा था, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। गुरुवार की रात आगरा- अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर प्रताप चौराहे के निकट संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह हाईवे पर कंटेनर में संदिग्ध हालात में मिला। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्...