हाथरस, अगस्त 17 -- Hathras News: बीएसए रणवीर सिंह ने सोमवार को विकासखंड मुरसान स्थित संविलियन विद्यालय कोटा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, हरियाली, स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय पाई गई, जिससे बीएसए काफी प्रभावित हुए।​विद्यालय परिसर में चारों तरफ लहलहाते पौधे, व्यवस्थित कक्षाएं और स्वच्छता का माहौल देखकर बीएसए ने प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षक स्टाफ के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच के लिए उनसे सवाल-जवाब भी किए, जिसका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिया। सभी बच्चों को जल्द से जल्द निपुण बनाए के लिए समस्त शिक्षकों को कहा गया। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए बीएसए ने निर्देश दिए कि मध्याह्न भोजन की अ...