Hathras News: एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण
हाथरस, सितम्बर 10 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। एएसपी रामानंद कुशवाह ने आगामी श्री दाऊजी महाराज मेला को ध्यान में रखते हुए मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएसपी ने मेला परिसर में आगंतुकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग एवं पुलिस ड्यूटी आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद एएसपी द्वारा शहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.