हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। गांव कुकरगवां निवासी विनोद चौहान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि 29 जुलाई को गांव के ही हरेन्द्र सिंह, विजय पाल, विजय सिंह, शिशुपाल, डोली पत्नी हरेन्द्र, श्यामा पत्नी विजय सिंह, सीमा पत्नी विजय पाल और किरण पुत्री विजय सिंह उनके पशु बांधने के स्थान पर मकान का मलबा डाल रहे थे।विनोद चौहान के अनुसार, उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने मलबा डालने का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर नामजद लोगों ने उनके तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस...