हाथरस, जुलाई 18 -- Hathras News: हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पीएन दीक्षित ने शनिवार को शहर के बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमडीटीबी हॉस्पिटल में शिफ्ट होने वाली इमरजेंसी को लेकर चल रहे कार्य, ब्लड बैंक, ऑक्सीजन प्लांट और 50 बेड वाले निर्माणाधीन क्रिटकल केयर यूनिट का जायजा लिया। कमियां मिलने पर सीएमएस को सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बागला संयुक्त चिकित्सालय में घुसते ही मरीजों, तीमारदारों एवं स्वास्थ्य कर्मियों आदि की बाइक बेतरतीब खड़ी मिली। इस पर सीएमओ ने सीएमएस को निर्देशित किया गया कि बाइक हेतु स्थल चिन्हित कराकर सुनियोजित तरीके से खड़ी कराया जाना सुनिश्चित कराएं。

आपातकालीन कक्ष निरीक्षण आपातकालीन कक्ष जिसको मटरूमल धन्नालाल क्षय चिकित्सालय, हाथरस के भूतल पर स्थाना...