हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस। डीएम के के निर्देश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कांवड यात्रा मार्ग में पडने वाले ढाबे,होटल, रेस्टोरेन्ट में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छ एवं ताजा खाद्य पदार्थ परोसने के लिए निर्देशित दिए। पदार्थ की शुद्धता सुनिश्चित करते हुये रेट लिस्ट बडे बडे अक्षरों में लगाने के साथ साफ सफाई के निर्देश दिए। चेकिंग अभियान से होटल ढाबो संचालकों में खलबली मची रही। टीम के द्वारा गोपेश्वर ढाबा एण्ड रेस्टोरेन्ट सिकन्द्राराऊ रोड मेण्डू, चाचा राजस्थानी ढाबा रामपुर हाथरस जंक्शन, राम बजरंगी फैमिली ढाबा सलेमपुर, बालाजी भोजनालय सलेमपुर, राघव ढाबा मोहनपुर, सौरोंजी ढाबा सिकन्द्राराऊ, जय गंगा मईया बाबा सिकन्द्राराऊ, न्यू स्टार होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट सिकन्द्राराऊ, सियाराम होटल एण्ड...