हाथरस, जुलाई 23 -- Hathras News: हाथरस। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में मालगाड़ी का रेलवे ट्रैक से डिब्बा का पटरी से उतरने का असर दूसरे दिन भी बुधवार को भी जिले के रेल यातायात पर नजर आया। जिसके चलते उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस किला स्टेशन से चलने वाली एचएडी (हाथरस किला-दिल्ली) पैसेंजर और हाथरस जंक्शन से गुजरने वाली टूंडला पैसेंजर ट्रेन को निरस्त रही। हाथरस किला स्टेशन पर अंतिम समय में ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना मिलने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना। मजबूरी में उन्हें अपने टिकट वापस लौटाने पड़े। यात्रियों का अन्य साधनों से दिल्ली की यात्रा करनी पड़ी अथवा निरस्त करनी पड़ी। हाथरस किला रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05:35 बजे दिल्ली के लिए एचएडी पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी यात्री दिल्ली जाने के ल...