हाथरस, जुलाई 8 -- Hathras News: हाथरस। बारिश का मौसम शुरु होने के साथ ही डेंगू और मलेरिया जैसे संचारी रोग पांव पसारने लग गए हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट हसायन क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी एक महिला और सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी एक वर्षीय बच्चे के मलेरिया संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सूचना पर दोनों ही गांव में जिला स्तरीय मलेरिया टीम पहुंच गई और मच्छररोधी कार्रवाई की। साथ ही स्वास्थ्य कैंप लगातार ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डेंगू और मलेरिया की जांच के लिए बुखार के संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लिए। हसायन क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी एक 22 वर्षीय महिला की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। चिकित्सकों द्वारा उसे नजदीकी चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक द्वारा दवा दिए जाने के बाद भी महिला की तबीयत में कोई सुधा...