हाथरस, अगस्त 21 -- Hathras News: हाथरस। बीते एक जुलाई से दस अगस्त तक चले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 304771 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 252 बुखार, एक मरीज मलेरिया संक्रमित और 196 सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीज मिले। इस दौरानर संचारी रोगों से लोगों को जागरुक किए जाने को लेकर जागरुकता रैली निकाले जाने के साथ फॉगिंग और एंटीलार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिला प्रशासन और संयुक्त विभाग द्वारा एक से 31 जुलाई तक जिले में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया गया था। शासन के निर्देश पर बाद में इस अभियान को दस दिन बढ़कर दस अगस्त तक कर दिया था।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित एक दर्जन विभा...