हाथरस, जुलाई 16 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बुधवार को सदर विधायक, डीएम और एसपी ने गांव पहुंचकर पीडित परिवार को पांच लाख रुपये की राशि की चैक सौंपा। साथ ही परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। थाना चंदपा के गांव बूलगढ़ी निवासी शनि पुत्र संतोष कुमार की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। इसे लेकर परिवार के लोगों ने चंदपा कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा रखा है। बुधवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा पीडित परिवार से मिले। उन्हें मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से पांच लाख रुपये का चैक सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...