हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस। अगस्त का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मानसून रफ्तार पकड़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी मौसम खराब दिखाई दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई और उसके बाद रुक-रुककर कई घंटे तक रिमझिम बारिश का सिलसिला बना रहा। जहां बारिश से मौसम खुशनुमा होने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस के सितम से राहत मिलीं, वहीं दूसरी ओर कई घंटे तक हुई बारिश की वजह से लोगों की मुश्किल बढ़ गई। शहर के गली-मोहल्ले, कॉलोनी, बाजार और सरकारी कार्यालयों के परिसर में भीषण जलभराव हो गया। जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को काफी ज्यादा दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शाम तक शहर के कई इलाकों में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रही। शाम को मौसम क...