हाथरस, जुलाई 20 -- Hathras News: हाथरस। गर्मी और भयंकर उमस में आंतों का संक्रमण जानलेवा बन रहा है। डायरिया, लिवर सूजन और बुखार का प्रकोप भी लोगों को सता रहा है। पेट दर्द से मरीज परेशान हो रहे हैं। बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। अस्पताल में आने वाले 40 फीसदी मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं। सोमवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी और वार्ड मरीजों से फुल रहे। वहीं, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। फिजिशियन डॉ. अवधेश ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में से करीब 30 फीसदी मरीज पेट की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इन रोगियों की आंतों में संक्रमण हो रहा है और डायरिया की वजह से शरीर में पानी और नमक की कमी हो रही है।प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी...