हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा नगला भोजा में आंगन बाङी केंद्र के छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, बिस्कुट, पानी की बोतल, चिप्स आदि उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस दौरान बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इनरव्हील जागृति द्वारा आंगन बाङी हैड कविता देवी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया । इस दौरान क्लब अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज शर्मा, सी जी आर गुंजन दीक्षित, प्रभा खेमका , रजनी आंधीवाल, मीनू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...