हाथरस, अगस्त 29 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव नगला बैनी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता की शुक्रवार रात उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित जानकारी गांव नगला बैनी निवासी राधारमण ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2025 में जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला गुलाल निवासी जहान सिंह की पुत्री नीरू के साथ हुई थी। नीरू सात माह की गर्भवती थी। बताया गया कि नीरू को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार रात अचानक उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

परिवार का दुख विवाहिता की ...