Hathras News: ईंटों के ढ़ेर में जा घुसा बाइक सवार फोटोग्राफर, मौत
हाथरस, नवम्बर 20 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड पर गांव गंगौली के निकट गुरूवार को बाइक सवार फोटोग्राफर वाहन को बचाने में ईंटों के ढ़ेर में जा घुसा। इस हादसे में फोटोग्राफर की मौत हो गई व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अजय 20 पुत्र राजू निवासी मोहल्ला बालापट्टी थाना सदर कोतवाली अपने ही मोहल्ले के विनीत और हरीश के साथ बाइक से जलेसर जा रहा था। तीनों जलेसर में एक कार्यक्रम की फोटोग्राफी करने जा रहे थे। जलेसर रोड पर गांव गंगौली के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने में बाइक फिसल गई और सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.