हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में रविवार को शहर के गोशाला रोड स्थित मिशन की शाखा कृपाल आश्रम पर साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। "सत्संग ऑडियो वीडियो के माध्यम से दयाल पुरुष संत दर्शन सी सिंह जी महाराज द्वारा "गुरु की महिमा" नामक शीर्षक पर प्रस्तुत किया। उनके द्वारा संत तुलसी साहेब जी महाराज की वाणी "जग में गुरु समान नहीं दाता,वस्तु अगोचर दयी सतगुरु ने भली बताई बाता। के द्वारा फरमाया कि इस संसार में सबसे बड़ा कोई दाता है तो वो एक गुरु ही है। गुरु वो प्रभु स्वरूप हस्ती हैं जो हमारे जीवन में शांति और प्रभु के प्रेम की रंगत भर देते हैं। महाराज जी द्वारा आगे समझाया कि इस संसार में गुरु वो ताकत है जो हमें प्रभु की ज्योति व श्रुति से जोड़ता है। "समय समय पर संपूर्ण श्रष्टि के कल्याण हेतु ऐसी ...