हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस। फ्रेंडशिप डे के मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ़ हाथरस रॉयल द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में एक स्नेहिल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी मित्रता, सहयोग और सौहार्द की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने सभी सदस्यों को मित्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीयता, एकता और समर्पण की भावना को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हैं। क्लब की सचिव डॉक्टर लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि सच्ची मित्रता विश्वास, सम्मान और सहयोग की मजबूत नींव पर आधारित होती है। इनरव्हील का प्रत्येक सदस्य इसी भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों में योगदान देता है। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ...