हाथरस, सितम्बर 11 -- Hathras News: हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के तहत अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इस मौके पर भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया। सदस्याओं ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं जन्मोत्सव से जुड़े प्रसंगों को भी भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। नन्दोत्सव का आयोजन केवल उत्सव मनाने का अ...