Hathras News: आशीर्वाद गार्डन के लोगों ने समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
हाथरस, जुलाई 29 -- Hathras News: हाथरस। बदहाल सड़क और खस्ताहाल ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर मंगलवार को शहर के मथुरा रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन के बाशिंदे कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी से मुलाकात करत समस्या से अवगत कराया। लोगों ने चेतवानी देते हुए कहा कि अगर सात दिन के अंदर उनकी समस्या का निराकरण नहीं होता है तो वह धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। डीएम द्वारा जल्द से जल्द समस्या का निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद यह लोग यहां से वापस अपने घर लौट गए। शहर के मथुरा रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी के लोगों द्वारा डीएम अतुल वत्स को ज्ञापन देते हुए बताया कि नगर पालिका हाथरस ने 15वें वित्त आयोग की निधि से लगभग 90 लाख रुपये की ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.