हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव सठिया में रविवार को घर के बाहर खेल रहे बच्चचों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में चार बच्चे घायल हो गए। चारों बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी सासनी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। गांव सठिया निवासी मुकेश की 4 वर्षीय बेटी इच्छा, कन्हैयालाल की 6 वर्षीय बेटी लक्ष्मी, विजयपाल का 5 वर्षीय बेटा शिवा और मोहनलाल की ढाई वर्षीय बेटी वर्तिका अपने-अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने चारों को काटकर घायल कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंच...