हाथरस, अगस्त 9 -- Hathras News: बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का आनलाइन निरीक्षण किये जाने के दिशा निर्देश पिछले दिनों बीएसए की ओर से जारी किए गए। इस आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद और एलएलसी को ज्ञापन देकर आदेश को पीड़ादायक बताया। बीएसए की ओर से जारी किए गए आदेश को निरस्त कराए जाने की मांग की गई। सात अगस्त को बीएसए की ओर से आदेश जारी किया गया कि वीडियो कॉलिंग के जरिए परिषदीय विद्यालयों का आनलाइन निरीक्षण किया जाए। इसके लिए बीएसए रणवीर सिंह ने डिजिटल लाइव स्कूल मॉनिटरिंग सिस्टम का निर्णय लिया। बीएसए कार्यालय में गठित विशेष अनुश्रवण टीम को आनलाइन औचक निरीक्षण किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वीडियो काल के दौरान संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक द्...