हाथरस, अगस्त 12 -- Hathras News: हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित द्वारा सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हाथरस शहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय श्वेता कुमारी, मुख्य सेविका उपस्थित मिलीं। ओमवती मुख्य सेविका/प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, अनुपस्थित मिलीं। बताया गया कि ओमवती की ड्यूटी ग्राम पंचायत नगला नन्दू कांवड़ शिविर में सुबह सात बजे से दोपहर 2.00 बजे तक लगी होने के कारण उपस्थित नहीं हैं। संगीता व्यास, ब्लाक कोर्डीनेटर अनुपस्थित मिलीं, व्यास 10 से 12 अगस्त 2026 तक का अवकाश प्रार्थना पत्र उपस्थिति पंजिका में रखा मिला, अवकाश प्रार्थना पत्र किसी सक्षम अधिकारी से स्वीकृत नहीं था। बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि व्यास को सचेत किया जाए कि भविष्य में अवकाश की पूर्व स्वीकृति उपरान्त ही अवकाश पर जाना...