हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: हाथरस। रविवार की दोपहर को हुई आंधा घंटे की बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दी, वहीं बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर को हुई बारिश के बाद शहर के कमला बाजार, होली वाली गली, खातीखाना, तालाब चौराह स्थित मोहल्ला कैलाश नगर, रमनपुर, नई बस्ती, श्रीनगर, कोतवाली सदर, पंजाबी मार्केट, नाई का नगला, लाला का नगला, आगरा रोड स्थित मोहनगंज, तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के अलीगढ़ रोड स्थित सर्विस रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। पंजाबी मार्केट, कमला बाजार, बागला डिग्री कॉलेज रोड, तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के आगरा रोड स्थित सर्विस रोड से लगी हुई दुकानों तक पानी पहुंच गया। जिसके चलते स्थानीय दुकानदारों के साथ राहगीगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी ...