हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस। सावन माह में चल रहा मौसम के पल-पल मिजाज बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। सोमवार को भी सुबह से शाम तक मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक गर्मी और उमस का सितम बना रहा। दोपहर में अचानक से मौसम ने करवट बदल ली और आधा घंटे तक शहर में कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश घने काले बादल घुमड़-घुमड़ कर आ रहे हैं, लेकिन झमाझम बारिश नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, किसानों को अब बारिश का इंतजार बूंदा-बांदी और रिमझिम बारिश से ही लोगों को संतुष्ट होना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह दस...