हाथरस, जुलाई 4 -- Hathras News: हाथरस। मानसून की बारिश के रफ्तार पकड़ने के साथ ही शहर में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। शनिवार तड़के और दोपहर में हुई आधा घंटे की बारिश ने नगर पालिका के जलभराव से निपटने की दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर के गली-मोहल्ले, पॉश कॉलोनी, बाजार और रोड तक पर भीषण जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में तो चार से छह घंटे तक जलभराव की समस्या बनी रही। अभी ठीक से मानसून की बारिश का सिलसिला शुरु नहीं हुआ कि नगर पालिका द्वारा मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर किए इंतजाम की कलई खुलती दिख रही है। पहले शनिवार तड़के और उसके बाद दोपहर में हुई आधा घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर में जलभराव की भीषण समस्या खड़ी हो गई। शहर के आगरा रो...