हाथरस, जुलाई 23 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 जुलाई को लापता हुआ किशोर मंगलवार को मथुरा के राया से बरामद हुआ। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसे परिजनों को सौंप दिया। किशोर की तलाश के लिए परिजनों ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लापता किशोर की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सूचना मिली कि वह मथुरा के राया क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। कुछ ही देर में किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: लापता किशोर को तलाश कर परिजनों को सौंपा पूछताछ में किशोर ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह आगरा और मथुरा होते हुए जयपुर के खाटू श्याम, दिल्ली और मुंबई तक पहुंच गया था। मुंबई में...