Hathras News: आज बागला जिला अस्पताल को मिलेगी नई इमरजेंसी
हाथरस, अगस्त 19 -- Hathras News: हाथरस। जगह की कमी से जूझती बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी को बुधवार को नया स्थान मिल जाएगा। शहर के एमडीटीबी हॉस्पिटल में तैयार नए इमरजेंसी वार्ड का सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि दोपहर को उद्घाटन करेंगे। एक दिन पहले मंगलवार को अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी की सभी तैयारी को पूरा करने में जुटा रहा। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी काफी कम जगह में संचालित हो रही है। लंबे समय से इमरजेंसी को शिफ्ट किए जाने की की मांग चल रही थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कुछ महीने पहले इमरजेंसी को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किए जाने को लेकर कार्रवाई की शुरु कर दी थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया कि इमरजेंसी को एमडीटीबी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाए। बीते कई दिनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.