हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: प्रमोद सिंह, सादाबाद के बिसावर में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग का कंपोजिट स्कूल प्रथम आजादी से पहले की याद दिलाता है। वर्ष 1928 से संचालित परिषदीय विद्यालय के पढ़े हुए पूर्व विद्यार्थी विदेशों सहित देश में नाम रोशन कर रहे हैं। ब्रिटिश कालीन विद्यालय लगातार शिक्षा का उजियारा फैला रहा है। विभाग ने ब्रिटिश कालीन विद्यालय का जिक्र जिला प्रशासन को भेजे गए गजेटियर में किया है। 1928 में हुई थी विद्यालय की स्थापना

विद्यालय का इतिहास आजादी से पहले बिसावर मथुरा जनपद की बलदेव तहसील के अंतर्गत आता था। वर्ष 1928 में उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थापना बिसावर में कराई गई। आज भी विद्यालय में 1928 का पत्थर विद्यालय में लगा हुआ है। गांव के लोग बताते है कि आजादी से पूर्व अस्सी गांवों में विद्यालय की स्थापना नहीं थी। जिस वजह से ...