हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव महरारा में बुधवार देर रात लगभग साढ़े बारह बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेज धमाके की आवाज से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। जुलाई माह में मानसून की दस्तक के साथ बारिश व आकाशी बिजली लोगों के लिए काल बन रही है। सहपऊ के गांव महरारान निवासी विनोद कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के समय इतनी तेज आवाज हुई। कुछ देर के लिए उनके कान सुन्न पड़ गए। अचानक हुए धमाके से परिवार के सभी सदस्य भयभीत हो गए। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। उनके मकान की दीवार व कमरे की छत क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मकान में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मोहल्ला निवासी रविकांत, रामकुमार गौतम और गोविंदा गौतम ने बताया कि आकाशीय ...