हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें हाथरस की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। संगठन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी में डॉ. सतीश वर्मा को अध्यक्ष, डॉ. भरत यादव को सचिव और डॉ. दिव्यांश गवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद चिकित्सकों में उत्साह का माहौल है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि आईएमए चिकित्सकों की एकजुटता सम्मान और हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति चिकित्सकों की जिम्मेदारी को भी प्रभावी ढंग से निभाएगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय तथा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आईएमए वित्त सचिव पद पर डॉ दिनेश...