हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित लोक माता अहिल्याबाई होल्कर शिविर में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्ष रामबती देवी एवं अतिथि डॉक्टर प्रेम लता ने महारानी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उन्होंने कहा कि हमें अहिल्या बाई से सीख लेनी चाहिए। कि हम अपने बच्चों को उन्हीं की तरह समाज सेवी एवं ईमानदार व संस्कारवान बनाए। जिससे हमारा समाज उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। समाज की बेटियां भी हर क्षेत्र आगे बढ़कर अपने माता पिता एवं समाज का नाम रोशन करती रहे। कार्यक्रम को शारदा देवी, सत्यबाती देवी, रीना बघेल भगवान देवी, मीना धनगर, चंचल धनगर, आदि ने संबोधित किया। मेहदी में अंजली धनगर प्रथम,...