हाथरस, अगस्त 4 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के गिजरौली के निकट अवैध शराब पिलाने की सूचना पर आबकारी विभाग ने एक अस्थाई मकान पर दबिश दी। इस दौरान मौके से किसी भी प्रकार शराब नहीं पाई गई।आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि गिजरौली के निकट अस्थाई मकान में अवैध शराब पिलाने की सूचना मिली। सूचना पर टीम अस्थायी मकान पर दबिश दी। यह घर सड़क की पटरी पर लकड़ी और त्रिपाल से बनाया गया था। आबकारी विभाग के अनुसार जांच के दौरान मौके से किसी भी प्रकार की वैध या अवैध शराब बरामद नहीं हुई। टीम ने वहां मौजूद लोगों को केवल आबकारी दुकानों से ही शराब खरीदकर सेवन करने की सलाह दी। विभाग ने लोगों को अवैध शराब की बिक्री या किसी अन्य अनियमितता की सूचना आबकारी और पुलिस विभाग को तत्काल देने के लिए टोल फ्री नंबर की जानकारी भी दी। आबकारी विभाग ने स्...