हाथरस, अक्टूबर 1 -- Hathras News: हाथरस। शहर के आगरा रोड आवास विकास कॉलोनी स्थित दीक्षित भवन वाली गली में संचालित हो रहे अवैध डेयरी और पशुपालन कार्य करने वाले संचालकों को नगर पालिका परिषद ने नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर अवैध डेयरी और पशुपालन कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा जारी किए इस नोटिस के बाद डेयरी संचालकों में खलबली मची हुई है। शहर के आगरा रोड आवास विकास स्थित दीक्षित भवन वाली गली लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा आवासीय क्षेत्र में अवैध तरीके से डेयरी और पशुपालन का कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि पशुओं का गोबर व मूत्र सड़कों पर एवं नालों-नालियों में बहाया जा रहा है। गन्दगी तथा गोबर से कई भयानक संक्रमक बीमारियों के साथ-साथ नाले और नाली भी चोक हो रहे हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा...