हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में अगर आप अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आ रहे हैं तो इसके लिए आप को अगले कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। इस की वजह है कि अस्पताल में तैनात एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट पर एक मामले में कार्रवाई प्रचलित है। इस वजह से अस्पताल में अगले कुछ दिनों तक अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित रह सकती हैं। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में शहर व आस-पास के देहात क्षेत्रों से लगभग 50 से 60 मरीज प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं, लेकिन अस्पताल में एक मात्र ही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता तैनात हैं। आयु निर्धारण से जुड़े एक मामले को लेकर उनकी एक व्यक्ति द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई की थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश मेडिकल कौंसिल ने रेडियोलॉजिस्ट को दोषी माना है। साथ ही उत्तर प्रद...