Hathras News: अनुरक्षण कार्य के चलते आज बंद रहेगी आपूर्ति
हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: अनुरक्षण कार्य के चलते आज बंद रहेगी आपूर्ति हसायन। विद्युत उपखंड चतुर्थ क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले दो विद्युत उपकेन्द्रों के लिए जलेसर से आ रही 33 केवी लाइन पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीओ शुभम सिंह ने बताया कि बुधवार को विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में स्थापित 33/11 केवी. विद्युत उपकेन्द्र बरवाना एवं नवीपुर में स्थापित विद्युत उपकेन्द्र 33/11 की हाइटेंशन लाइन पर अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। जिसके चलते सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक विद्युत उपकेन्द्र नवीपुर एवं बरवाना का शडाउन लिया जाएगा। जिसके चलते नवीपुर एवं बरवाना की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.