हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का किया। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन सीडीओ ने रोक दिया। 10:50 बजे विकास भवन के जिला पंचायत राज अधिकारी हाथरस, कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। संतोष कुमार पाठक, प्रधान सहायक, सम्बद्ध जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय,राजीव कुमार लेखाकार (एसबीएम), अजीत कुमार, डीपीएम अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का गरुवार तीन सितंबर का मानदेय-वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका जाता है। सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने स्पष्ट मन्तव्य सहित पत्रावली प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Buxar News: 20 सूत्री की बैठक से अनुपस्थित रहने पर सीओ से स्पष्टीकरण ...