हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: ​सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौपाल सागर के निकट बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला पलटन निवासी वीरेश पुत्र केशवदेव (20) बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर सासनी से हाथरस स्थित कांटे पर गया था। वीरेश के भाई भूरा ने बताया बुधवार की शाम को भूसा खाली कर वह वापस सासनी लौट रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौपाल सागर के समीप पहुंचा, तभी किसी वाहन नें ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े पेड़ों में जा घुसा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जयपट्टी में ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत राहगीर ने हादसे की सूचना परिजनों की दी। आनन-फान...