हाथरस, अगस्त 8 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मजदूर मजदूर घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आगरा के बरहन इमलिया निवासी सत्येंद्र 30 पुत्र नंदकिशोर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह शनिवार को बाइक से अपनी बुआ के यहां लाड़पुर जा रहा था। किसी तरह उसकी बाइक अनयंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सत्येंद्र घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमा...